{"_id":"5c1d3197bdec22572b7e9548","slug":"101545417111-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी ने आगरा की घटना पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी ने आगरा की घटना पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आगरा में 15 वर्षीय किशोरी पर पेट्रोल छिड़क कर उसकी हत्या करने के विरोध में भीम आर्मी ने यहां कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मृतका के परिवार को न्याय और दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई। राज्यपाल के नाम एडीएम अमित सिंह को ज्ञापन दिया।
आगरा में छात्रा पर हुए हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। शुक्रवार को भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में धरना देेकर प्रदर्शन किया। हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। भीम आर्मी ने मांग की कि मृतका के परिवार को सरकार सुरक्षा और न्याय दोनों प्रदान करे। इस तरह की घटना सभ्य समाज पर एक कलंक है। आगरा की बेटी के साथ जो हुआ वह बहुत ही दुखद है। भीम आर्मी ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एडीएम प्रशासन अमित सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में परिवार को न्याय और दोषियों को सजा की मांग की गई। यह भी कहा कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करेगी। बड़ी संख्या में भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता धरना और प्रदर्शन में शामिल रहे।
अफसरों पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। जिले के कई हिंदू संगठनों ने एकत्र होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप है कि जिले के अफसर जनता की सुनवाई नहीं करते है, इससे मुख्यमंत्री और सरकार बदनाम हो रहे है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। युवा वाहिनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भी प्रशासन को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से जनता की समस्या नहीं सुन रहे हैं, आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अफसरों की गलती के चलते मुख्यमंत्री और उनकी सरकार बदनाम हो रही है। ज्ञापन देने वालों में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।