फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महाविद्यालय में प्रतियोगिता

महाविद्यालय में प्रतियोगिता

Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में प्रतियोगिता
मंडलीय प्रतियोगिता होगी
विज्ञापन

मोरना। 25 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर शुक्रताल स्थित गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इंटर कक्षा तक के सभी छात्र छात्राएं भाग ले सकेंगे, जिसमें संस्कृत संभाषण, संस्कृत गीत, श्लोक, अंताक्षरी का आयोजन होगा। संभाषण का विषय वाल्मीकि रामायण प्रबंध वर्णनम होगा। सहारनपुर मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय शुक्रताल में होगा। चयनित प्रतिभागी लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। राज्य स्तरीय प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने पर नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।
मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा प्रेरकों में रोष
मोरना। संविदा न बढ़ाए जाने से नाराज शिक्षा प्रेरकों ने बैठक कर अपनी मांगों के संबंध में एकजुटता का आह्वान किया तथा प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मोरना स्थित गंगा पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक महासंघ के जिला महामंत्री बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मानदेय पर कार्यरत शिक्षा प्रेरकों का मानदेय 15 माह का रुका हुआ है। प्रेरकों की संविदा भी समाप्त कर दी गई थी। संविदा कर्मियों की संविदा भी नहीं बढ़ाई जा रही है। ऐसे में शिक्षा प्रेरकों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। शिक्षा प्रेरक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रेरकों ने शीघ्र समस्याओं का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है। सभा की अध्यक्षता अमित कुमार खाईखेड़ा ने की तथा संचालन आशीष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में वांछित आरोपी को पकड़ा
मोरना। गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि गांव बेहड़ा सादात निवासी भूरा पुत्र खलील कुरैशी को बेहड़ा बैराज मार्ग से दरियापुर पेट्रोल पंप के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed