फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुंदर झांकियों के साथ हुआ आरती कार्यक्रम।

सुंदर झांकियों के साथ हुआ आरती कार्यक्रम।

Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुंदर झांकियों के साथ हुआ आरती कार्यक्रम।
सुंदर झांकियों के साथ हुई महाआरती
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में गणपति विग्रह मूर्ति स्थापना के उपरांत रात्रि में गणपति बाबा की आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। रुड़की से आए दीपक कोमल बर्मन आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान राजु वर्मा, भारत भूषण खुल्लर, अनिल गर्ग, पीयूष राणा, वीरेंद्र सिंह, ललित गुप्ता, डॉ. प्रिंस त्यागी, पंडित भानू शर्मा, विपिन वर्मा, मनोज कर्णवाल, आनंद धीमान के अलावा दर्जनों महिला श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


हिंदी दिवस पर हुई लेखन प्रतियोगिता
पुरकाजी। हिंदी दिवस पर गुड मार्निंग स्कूल में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी के बारे में बताते हुए स्कूल प्रधानाध्यापक पंडित भानू शर्मा ने कहा कि सिर्फ एक दिन हिंदी दिवस मनाने से हिंदी अपनी राष्ट्रभाषा के रुप में स्थान प्राप्त नहीं कर सकती। इसका अधिक से अधिक प्रयोग ही इसे सम्मान और स्वाभिमान दे सकता है। उन्होंने हिंदी को भारत माता के माथे की बिंदी बताया। कार्यक्रम में बच्चों सुंदर चार्ट बनाकर हिंदी पर अधिक बल देने का संदेश दिया। स्कूल प्रबंध कमेटी की तरफ से पारितोषिक भेंट कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक अनीता शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण चौधरी, सोनिया धीमान, बुशरा ,आयशा फरीदी, उजमा फरीदी, शानू, अंजू शर्मा, गुंजन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed