{"_id":"5b92c6cf867a557fe67e13d3","slug":"101536345807-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय स्काउट गाइड़ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय स्काउट गाइड़ समापन
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। गांधी बालिका इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड सोपान का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज और गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्काउट कैंप में पिरामिड, मीनार और अन्य कलाएं प्रदर्शित कर वाहवाही बटोरी। छात्राओं ने तंबुओं के सामने सुंदर रंगोली सजाई। तीन दिवसीय कैंप में जिला संगठन कमिश्नर भारत और जिला प्रशिक्षक आयुक्त रेणू शर्मा ने छात्राओं को अनूठी कलाओं को प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं में देशभक्ति के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही मुसीबतों का डटकर मुकाबला करने का आत्मबल सुदृढ़ होता है। अध्यक्षता आदेश गर्ग अध्यक्ष गांधी इंटर कॉलेज एवं संचालन प्रधानाचार्या अनिता गौतम ने किया। प्रबंधक मनीष गर्ग, अध्यक्ष अनुज गर्ग, संजय कंसल मौजूद रहे।
प्रदेश स्तर पर चुने गए पांच खिलाड़ी
चरथावल। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल के पांच खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चुने गए। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधक आदेश कुमार और मनीष कुमार ने पांचों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का तिलक लगाकर बिजनौर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने बताया कि छात्र कर्मवीर 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़, अजय कुमार गोला और भाला फेंक, लंबी और ऊंची कूद में गौरव, 400 मीटर दौड़ में विशू कुमार, 100 और 200 मीटर दौड़ में रितिक कुमार का चयन हुआ है। विभाग स्तर पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता में पांचों छात्रों का प्रथम स्थान पर चयन हुआ थे।