{"_id":"5b2020414f1c1b8c278b556b","slug":"101528832065-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित विद्युत आपूर्ति ने रूलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित विद्युत आपूर्ति ने रूलाया
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से आक्रोश
बुढ़ाना। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाने से आक्रोश पनप गया। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति के कारण हाल बेहाल हो गया। कस्बे में छोटे बच्चों व महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव बड़कता निवासी अनिल मुखिया, व्यापारी अंशुल गोयल, राजू गोयल, रालोद नेता बाल किशोर त्यागी आदि का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से कस्बा व देहात मे बिजली की अघोषित कटौती ने रुला दिया है। डा. बासिद सैफी, उमरपुर के प्रधान अतहर हसन, गांव जौला निवासी हाजी जमशैद आदि का कहना है कि रमजान के महीने में बिजली की इतनी कटौती कभी नही हुई। बिजली विभाग के एसडीओ ध्रुवचंद का कहना है कि जौला के बिजली घर से जाने वाली बिजली की लाइनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके कारण बिजली की आपूर्ति में कटौती की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा हो जाने पर निर्धारित आपूर्ति दी जाएगी।