फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चेयरमैन पर मुस्लिम वार्डो में कार्य कराने का आरोप

चेयरमैन पर मुस्लिम वार्डो में कार्य कराने का आरोप

Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन पर मुस्लिम वार्डो में कार्य कराने का आरोप
खतौली। नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद अनुज सहरावत ने पालिका चेयरमैन पर हिंदू वार्डों की अनदेखी करके मुस्लिम वार्डों में विकास कार्य कराने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी है। प्रार्थना पत्र में बताया कि सरकार ने नगर का विकास कराने के लिए 14वें वित्त बजट का पैसा भेजा है। आरोप है कि पालिका चेयरमैन ने हिंदू वार्डों की अनदेखी करते हुए मुस्लिम वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए टेंडर निकाले है। चेयरमैन की ओर से भाजपा सभासदों के वार्डों की अनदेखी कर दी गई है। इसको लेकर हिंदू वार्डों के नागरिक और भाजपा के सभासद अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। कार्यों की जांच कराकर सभी टेंडरों को निरस्त कराने की मांग सीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed