{"_id":"5aff251b4f1c1b2b118b4b50","slug":"101526670619-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सांस्कृतिक समानताओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सांस्कृतिक समानताओं की जानकारी दी
Updated Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। दक्षिण कोरिया भारत मैत्री संघ द्वारा छात्र-छात्राओं में दोनों देशों की सांस्कृतिक समानताओं को जानने के लिए अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोरिया भारत मैत्री निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई है। कक्षा 6 से 9 तक जूनियर वर्ग व कक्षा 10 से 12 तक सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित होगी। जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए कोरिया मेरा पसंदीदा देश क्यों है तथा कक्षा 10 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिये मैं दक्षिण कोरिया में भारतीय राजदूत क्यों बनना चाहता हूूं विषय निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता केवल अंग्रेजी भाषा में होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को एक सप्ताह की दक्षिण कोरिया यात्रा पर भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में 18 मई से 17 अगस्त तक प्रतिभाग किया जा सकता है। निबंध प्रतियोगिता के संबंध में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या शैली गांधी से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मौके पर मीडिया कोर्डिनेटर मीना पांडेय, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर दीपक अग्रवाल, शैली गांधी, नवनीत आदि उपस्थित रहे।