फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवा पीढ़ी को हमें संस्कारित करना है-नयन सागर

युवा पीढ़ी को हमें संस्कारित करना है-नयन सागर

Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवा पीढ़ी को हमें संस्कारित करना है-नयन सागर
खतौली। जैन साधु भवन में आयोजित धर्मसभा में नयन सागर महाराज ने कहा कि अपनी युवा पीढ़ी को हमें संस्कारित करना है। मंदिर में आकर हम अपनी आत्मा को स्वस्थ करते हैं। गुरु हमेशा सद्मार्ग दिखाते हैं। मंदिर जाने से भावों में परिवर्तन आता है। संस्कारित युवा राष्ट्र का विकास करते हैं।
विज्ञापन

आत्मिक उन्नति ही वास्तविक उन्नति है। आत्मोन्नति के लिए आवश्यक है, कषाय कम करें। श्रावक के कर्तव्यों का पालन करें, तभी आत्मिक उन्नति संभव है। जीवन में उन्नति के लिए सदैव अच्छे कार्य करें। जीवन में हम कभी निराशावादी न बनें, सदैव सकारात्मक सोच रखे। जब तक कार्य की सिद्धि न हो, तब तक पुरुषार्थ करते रहे। प्रभु के प्रति सच्ची श्रद्धा, आस्था, विश्वास रखे। महाराज शनिवार आज सुबह धर्मनगरी खतौली से सलावा जैन मंदिर के लिए विहार करेंगे। मुनिश्री गंगनहर पटरी के किनारे से होते हुए प्रात: 5.30 बजे मंगल विहार करेंगे। मुनिश्री जैन साधु भवन से चलकर रविवार को सलावा मंदिर में एक भव्य शिलान्यास का मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान त्रिभुवन, अनुपम, अन्नू, डॉ. क्षितिज, बोबी महलका, अतुल, विनीत, सुरेंद्र, विपिन, अनुपम, दीपक, राजीव मुखिया, शीलचंद, अशोक सराफ, एलएम जैन, संजय, धन्नू, निर्दोष, सतीश सर्राफ सक्रिय, नीरज जैन सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed