{"_id":"5adb913d4f1c1b84028b5d5d","slug":"101524339005-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी दिवस मनाया
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के विद्यालयों में पृथ्वी दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने बच्चों को पृथ्वी पर पौधरोपण कर उसे हरा भरा रखने की बात कही।
मेपल्स एकादमी कांधला रोड बुढ़ाना में शनिवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभिन्न परिधानों में सज कर बच्चों ने पृथ्वी को प्रदूषण रहित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग तथा प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने बच्चों को बढ़ते प्रदूषण के बारे में जानकारी दी। उधर, सनराईज पब्लिक स्कूल में भी पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रबंधक निशांत गर्ग, अध्यक्ष सुशील गर्ग, साक्षी गर्ग ने बच्चों को पृथ्वी को प्रदूषण रहित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उधर, कस्बे के क्राउन कांवेंट स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष मुकेश संगल, विपिन संगल व प्रभात ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।