{"_id":"5ab7f50c4f1c1bc4758b7741","slug":"101522005260-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रताल में हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रताल में हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रताल में हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ
मोरना। हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ आरती के साथ किया गया। काफी संख्या में साधु संतों ने भाग लिया। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में साधु संत व श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया।
तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ नैष्टिक ब्रह्मचारी स्वामी केशवानंद द्वारा आरती के साथ किया गया है। इस अवसर पर स्वामी केशवानंद महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पतित पावनी मां भागीरथी के पावन तट एवं श्रीमद्भागवत कथा की उद्गमस्थली शुकतीर्थ के हनुमद्धाम में गोलोकवासी पूज्य चक्रजी महाराज की अंत: प्रेरणा से जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ जी महाराज एवं जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के सान्निध्य में आचार्य स्वामी भागवतानंद सरस्वती जी की अध्यक्षता में हनुमत जयंती महोत्सव पूरी श्रद्धा, आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कंवरसेन, लक्ष्मीनारायण, भीमसेन, गीतानंद गिरि, संतोष सिंहा, महान सिंघला, विनय स्वरूप, गीतानंद तीर्थ, परशुराम आदि उपस्थित रहे। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा 26, 27, 28 मार्च को महोत्सव चलेगा तथा केश्वानंद सरस्वती एवं स्वामी विनय स्वरुपानंद सरस्वती को श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे़ के पंच परमेश्वर एवं सम्मानित महामंडलेश्वरों के द्वारा महामंडलेश्वर के पद पर अभिषिक्त किया जाएगा।