{"_id":"5ab2a5d74f1c1b00768b6e50","slug":"101521657303-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्के में छिपाकर महंगा मोबाइल फोन उडाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्के में छिपाकर महंगा मोबाइल फोन उडाया
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुर्के में छिपाकर महंगा मोबाइल फोन उड़ाया
चरथावल। बुधवार शाम कसबे में बस स्टैंड पर स्थित अय्यूब मोबाइल की दुकान से दो बुर्कानशी महिलाओं ने मोबाइल फोन साफ़ कर दिया। दुकानदार ने बताया कि महिलाओं ने उन्हें अच्छी कंपनी का मोबाइल फोन दिखाने को कहा। इस पर उन्होंने मोबाइल फोन के अलावा कई सेट दिखाए। इस बीच अय्यूब दुकान पर अन्य ग्राहकों को सामान दिखाने लगा। मौका देखकर महिलाएं महंगा फोन बुर्के में छिपाकर दुकान से चंपत हो गई। बाद में बॉक्स से मोबाइल गायब मिला, तो अफरातफरी मच गई। उसने मुख्य बाजार एवं कसबे की गलियों में महिलाओं को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नही लगा। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है।
बीएसएनएल ने कैंप लगाया
भोपा। कस्बे में बीएसएनएल द्वारा शिविर का आयोजन कर रोमिंग- फ्री वाले सिम बांटे गए तथा अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी भी उपभोक्ताओं को दी। बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता नरेंद्र कुमार ड़ाबर ने बताया बीएसएनएल की आमदनी को देखते हुए शहरों, कस्बों व गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कस्बे में भी बीएसएनएल द्वारा शिविर लगाया गया जिसमें उपभोक्ताओं की मांग पर 94 की पुरानी सीरीज के नम्बर के सिम बांटे गये। डाबर ने उपभोक्ताओं को बीएसएनएल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं के विषय में जानकारी दी।