{"_id":"5aa564dd4f1c1b71778b4ce6","slug":"101520788701-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सड़क पर उतरे डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे डाक्टर
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे डाक्टर
मुजफ्फरनगर। आईएमए ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर सांसद डॉ संजीव बालियान को एक ज्ञापन भी दिया।
आईएमए के प्रदर्शन के बाद डॉ संजीव बालियान को दिए ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में बदलाव लाने का काम कर रही है। काउंसिल का गठन 1956 में हुआ था और तब से यह लगातार काम कर रही है। काउंसिल का काम चिकित्सकों को पंजीकृत करना और आधुनिक चिकित्सा पद्धति को नियमित करना है। इस परिषद के सदस्य एलोपैथी चिकित्सक एवं राज्यों के प्रतिनिधि ही होते हैं। इस पारदर्शी संगठन को भंग करते हुए केंद्र सरकार गैर चिकित्सा प्रतिनिधियों से नियुक्त सदस्यों से मिलकर बना एक आयोग लाने की कोशिश कर रही है, जिसे चिकित्सा शिक्षा के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इसका पूर्ण विरोध करता है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा, डॉ निशा मलिक, डॉ आमोद, डॉ आरके ठकराल, डॉ हेमंत शर्मा, डॉ मनीष अग्रवाल, डॉ यस अग्रवाल, डॉ एसी शर्मा, डॉ रोहित गोयल, दीपक गोयल, डीके शर्मा, यूसी गौड, कुलदीप सिंह चौहान, पीके गुप्ता, नीरज सिंघल, डॉ सुशील राजवंशी, डॉ रविंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।