{"_id":"5a68d3e24f1c1b90268b64b7","slug":"101516819426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर जाम, निर्देशक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर जाम, निर्देशक का पुतला फूंका
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत का विरोध हाईवे जाम
खतौली। राजपूत समाज के लोगों ने पद्मावत फिल्म का विरोध करते हुए हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगाया। आक्रोशित लोगों ने फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका।
राजपूत समाज के लोग ठाकुर दीपक सोम के नेतृत्व में एकत्र होकर चीतल ग्रांट के पास हाईवे पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पद्मावत फिल्म का विरोध करते हुए हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पद्मावत फिल्म में ठाकुर समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसको लेकर समाज के लोगों में बहुत आक्रोश व्याप्त है। सरकार ने अगर फिल्म के रिलीज करने पर रोक नहीं लगाई तो राजपूत समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आक्रोशित लोगों ने लोगों ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में ठाकुर दीपक सोम, विक्रम, अनंगपाल भगत जी, विनोद, अनिल कुरालसी, प्रवीण खेड़ी, मोहित राजपूत आदि शामिल रहे।