{"_id":"5a64e15f4f1c1ba5268b5cfb","slug":"101516560735-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में साधक, साधिकाओं ने योग का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में साधक, साधिकाओं ने योग का किया प्रदर्शन
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल में द्वितीय मंडलीय योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि यश पाराशर, मोहित मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में कराई गई। आठ से 11 आयु बालक वर्ग में कुनाल बालियान और आदित्य पंवार ने प्रथम, अक्षित, चिराग व सागर ने द्वितीय तथा पुलकित तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ से 11 आयु बालिका वर्ग में अक्षिता पाल प्रथम, शानू द्वितीय, रितिका गुप्ता और महक तृतीय रही। इसी प्रकार 11 से 14 आयु बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, विपुल द्वितीय, चित्रांश और शोभित कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, साक्षी द्वितीय, वैश्नवी सैनी तृतीय रही। 14 से 17 आयु बालक वर्ग में विपुल कुमार प्रथम, 18 से 21 आयु वर्ग में अंकुर मान प्रथम, 25 से 35 आयु वर्ग में अंकित गौतम, 35 से अधिक आयु महिला वर्ग छवि तोमर एडवोकेट प्रथम, पुरुष वर्ग में राजसिह पुंडीर प्रथम व सुरेंद्र पाल सिंह आर्य द्वितीय स्थान पर रहे। मंडलीय योग स्पोर्ट्र्स चैंपियनशिप में ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल को प्रथम, डीएडी डिग्री द्वितीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील जैन ने की। पवन सिंह बालियान, राजसिंह पुंडीर आदि का सहयोग रहा।