{"_id":"5a550a904f1c1b50308b4632","slug":"101515522704-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर आचार्य अभयदेव को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर आचार्य अभयदेव को नमन
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुण्यतिथि पर आचार्य अभयदेव को नमन
चरथावल। बुधवार को महान योगी आचार्य अभयदेव की स्मृति दिवस पर अनुयायियों ने परंपरागत ध्यान लगाया। आचार्य की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धालु नतमस्तक हुए। ध्यान कक्ष में धर्मराज त्यागी ने आचार्य के महान कार्यों का उल्लेख करते हुए जीवन में अनुसरण करने की अपील की। इस मौके पर जसवीर सिंह, रामपाल त्यागी, सदानंद त्यागी, शक्तिदेव त्यागी, योगेश आर्य, प्रवीण त्यागी, अरविंद त्यागी, बालकृष्ण गुप्ता मौजूद थे।
परिजनों को 4.12 लाख का चेक दिया
(फोटो समाचार)
चरथावल। 20 दिन दिन पूर्व लुहारी खुर्द गांव में दलित छात्रा प्राची और उसके मासूम भांजे की निर्मम हत्या के बाद मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मृतक छात्रा के पिता मोहरपाल को 4.12 लाख का चेक प्रदान किया। इस संबंध में एसएसपी अनंत देव तिवारी की तत्परता के चलते प्रशासन ने शासन से सहयोग दिलाने की कार्रवाई की। प्रधान के पति तमरेज ने बताया कि मृतक भांजे नवदीन का आर्थिक अनुदान सहारनपुर जनपद से दिलाने की कार्रवाई चल रही है।
जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
चरथावल। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता शहजाद नबी ने सैदपुर कलां में जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए। खासकर उन्होंने खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने वालों को सहायता करने में दिलचस्पी दिखाई।