फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शीतलहर जारी, सूरज ने दी राहत

शीतलहर जारी, सूरज ने दी राहत

Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर जारी, सूरज ने दी राहत
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर और ठंड का प्रकोप लगातार बना है। शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा रहा। सूरज के जल्द निकलने से आम जनमानस को राहत जरूर मिली। रात्रि और सुबह में ठंड अधिक बनी हुई है। सुबह के समय कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। रोडवेज से लेकर ट्रेनों की गति पर प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन

जिले में शीतलहर और कोहरा लगातार जारी है। शीतलहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड का आलम यह है कि लोगों की सुबह देर से शुरू हो गई है। लोग बिस्तर से देर से जाग रहे हैं। सुबह के समय सबसे ज्यादा ठंड हो रही है। शाम पांच बजे के बाद ठंड अपने असली रूप में आ जाती है। रात्रि में आम आदमी का आवागमन बंद सा हो गया है। शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण आम जनमानस पूरी तरह प्रभावित रहा। सूरज के जल्द निकल जाने से लोगों को काफी राहत मिली। ठंड के साथ सुबह के समय कोहरा छाया रहने से आम आदमी अपने रुटीन के कार्य भी समय से नहीं कर पाया। कोहरे से सुबह के समय जहां आवागमन प्रभावित रहा, वहीं रोडवेज और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। ठंड से बाजार में गर्म वस्तुओं मूंगफली आदि की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed