{"_id":"5a2d80914f1c1bc5758b82d0","slug":"101512931473-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी ने किया थाने का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिटी ने किया थाने का निरीक्षण
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी ने किया थाने का निरीक्षण
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। अपर पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। तमाम चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र में अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई को कहा। थाने में कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव का मुआयना किया। थाने के चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान स्थिति के संबंध में दरोगाओं से जानकारी ली। मालखाने और भोजनालय आदि का निरीक्षण किया।
एसओ ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बिरालसी चौकी पर जाकर आरटीआई के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों के संबंध में पीड़ितों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि मुकदमे में दर्ज तथ्यों की लोगों ने पुष्टि की है। मामले में तफ्तीश चल रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।