{"_id":"59ff5dfc4f1c1ba7678b98f8","slug":"101509907964-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को 9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को 9
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को 98 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी
मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले की सभी दस निकायों के लिए 98 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शहर सीट पर पालिकाध्यक्ष के लिए तो कोई नामांकन नहीं आया, लेकिन सदस्य के लिए 21 नामांकन हुए। खतौली में भी सदस्य के लिए 13 ने पर्चे भरे। जिले में अब तक 263 नामांकन दाखिल हुए हैं।
मुजफ्फरनगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद पर अभी तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो पाया है। पचास वार्डों के लिए अभी तक कुल 63 नामांकन दाखिल हुए। रविवार को 21 ने पर्चा भरा। खतौली नगर पालिका परिषद में भी अध्यक्ष पद पर अभी तक कोई नामांकन नहीं हुआ। सदस्य पद के लिए अब तक 54 नामांकन हुए हैं। रविवार को इनके 13 नामांकन हुए। पुरकाजी नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन और सदस्य पद के लिए दो ने नामांकन दाखिल किया। चरथावल नगर पंचायत में रविवार को कोई नामांकन नहीं हुआ। जानसठ में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए 14 नामांकन हुए। मीरापुर में सदस्य के लिए 12, भोकरहेडी में एक नामांकन हुआ। बुढ़ाना में अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए 10 ने, सिसौली में अध्यक्ष के लिए चार और सदस्य के लिए तीन ने नामांकन किया। अभी तक कुल 1409 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। कुल 265 ने नामांकन दाखिल किया है।