{"_id":"597cdc584f1c1bfe1d8b4821","slug":"101501355096-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बाल श्रमिक मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बाल श्रमिक मुक्त कराए
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बाल श्रमिक मुक्त कराए
मुजफ्फरनगर। जिला श्रम विभाग के प्रवर्तन दल और सामाजिक संगठनों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सात बाल श्रमिकों को ढाबों, होटल और दुकानों से मुक्त कराया है। बालश्रम कराने वाले लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को श्रम प्रवर्तन दल और एएचटीयू के प्रभारी हुकम सिंह ने आपरेशन मुस्कान के तहत रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम के साथ सामाजिक संगठनों ने हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र, सुजडू और शहर में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने फरहान, अजीम, सादिक, जुनेद, सागर, रिजवान और शाहिद को बाल श्रम से मुक्त कराया है। सातों बाल श्रमिकों को मेडिकल कराकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया है। साथ ही बाल श्रम कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव
मुजफ्फरनगर। डीपीएस पब्लिक स्कूल में तीजोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। बच्चे ने चूड़ी व आभूषण सजाना, झूला बनाना आदि में भाग लिया। कक्षा छह से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने कहा कि तीज पारंपरिक त्योहार है।