फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांसद ने गांवों का दौरा कर जानी समस्याएं

सांसद ने गांवों का दौरा कर जानी समस्याएं

Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने गांवों का दौरा  कर जानी समस्याएं
सांसद ने गांवों का दौरा कर जानी समस्याएं
विज्ञापन

पुरकाजी। बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने पुरकाजी विधानसभा के दर्जनभर गांवों का दौरा किया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और हरसंभव मद्द का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गंगा के उफान पर होने के कारण खेत-खलियान जलमग्न की समस्याएं बताईं। जिस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों से बात की है।
सांसद भारतेंद्र सिंह ने पुरकाजी के तेजलहेड़ा, राजकुलापुर, फरीदपुर, जिंदावाला, अलताबपुरा, पांचली आदि गांवों का दौरा किया। सांसद ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं पूछी। पिछले दिनों खादर के इन क्षेत्रों में गंगा का पानी उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई। खेतों और घरों में पानी भरने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। गांव राजकल्लापुर में प्रधान विजेंद्र सिंह ने सांसद को परेशानियों से अवगत कराया। बाढ़ की समस्या को लेकर एसडीओ अशोक जैन को उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने नालों की सफाई किए जाने की मांग रखी है। जिस पर सांसद ने तत्काल संबंधित अधिकारी को सफाई के निर्देश दिए। सांसद ने गांवों में 15 सोलर लाइट लगवाए जाने की घोषणा की है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुक्खड़ सिंह, कंवरपाल, अरुण, मयंक त्यागी, दीपक चौधरी, बालेंद्र सिंह प्रधान, सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed