फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   100 kilos of ladyfinger in street

गली-मोहल्लों में 100 रुपये किलो बिक रहा है भिंडी

Sat, 28 Mar 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
100 kilos of ladyfinger in street
नई मंडी की सब्जी मंडी में पहुंचे सब्जी विक्रेता, जो सोशल डिस्टेंस के नियमों के तहत खड़े हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गली-मोहल्लों में 100 रुपये किलो भिंडी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में लॉकडाउन के चलते सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। सुबह छह से नौ बजे तक सब्जियों की दुकानें खुलने के साथ ही गली मोहल्लों में जाकर ठेले एवं रेहड़ी संचालक सब्जियां बेच रहे हैं। 20 रुपये किलो बिकने वाले आलू के दाम 30 रुपये हो गए हैं, जबकि गोभी के दाम भी दस रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा महंगाई की मार भिंडी पर है। भिंडी बाजार में एक सौ रुपये किलो बिक रहा है।
25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। इसके चलते जरूरत की चीजों की सप्लाई में परेशानी होने लगी है। प्रशासन ने सुबह छह से नौ बजे तक किराना, सब्जियों एवं फलों की दुकानें खुलने की छूट दे रखी है। लॉकडाउन के चलते दिनोंदिन सब्जियों के दाम में इजाफा हो रहा है। जाट कॉलोनी में सब्जी बेच रहे मुस्तकीम ने बताया कि मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं। इसलिए उन्हें महंगी बेचनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम
सब्जी एक सप्ताह पहले दाम वर्तमान दाम
आलू 20 30
मटर 30 35
टमाटर 30 40
गोभी 20 30
पत्ता गोभी 20 30
लौकी 30 35
पालक 20 30
भिंडी 80 100
फलों के दाम में हुआ इजाफा
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में सब्जियों के साथ ही फलों के दाम में भी इजाफा हुआ है। संतरा और पपीता 40 रुपये किलो बिक रहे हैं। केला 50 रुपये दर्जन तथा अंगूर 100 रुपये किलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed