फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 nominations taken on the second day for Meerapur by-election

Muzaffarnagar News: मीरापुर उपचुनाव के लिए दूसरे दिन लिए 10 नामांकन

Sun, 20 Oct 2024 03:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
10 nominations taken on the second day for Meerapur by-election
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को आजाद समाज पार्टी उम्मीदवार सहित 10 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए। अब तक कुल 34 नामांकन पत्र अलग-अलग प्रत्याशियों ने लिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार प्रक्रिया शुरू होने पर नामांकन कक्ष में अधिनस्थों के साथ मौजूद रहे। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय तक बेरिकेडिंग की गई है, ताकि सुरक्षा और प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सके। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। शनिवार को आजाद समाज पार्टी उम्मीदवार जाहिद हुसैन, कांग्रेस से मानवेन्द्र चौधरी और सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के नाम पर नामांकन पत्र लिए गए। सुम्बुल राना के नाम से पहले दिन भी नामांकन पत्र लिए गए थे। उधर, पुलिस ने कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed