{"_id":"67b5861fe62ffd80370f586a","slug":"muzaffarnagar-the-wedding-procession-s-bus-overturned-after-hitting-divider-there-was-screams-40-injured-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटी बरात की बस, मची चीख-पुकार, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलटी बरात की बस, मची चीख-पुकार, 40 घायल
Wed, 19 Feb 2025 12:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:51 PM IST
सार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव बरला के हादसा हुआ। इसमें दूल्हे के पिता और कई रिश्तेदार घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराते घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव बरला के पास उत्तराखंड के रायसी से छपार के दतियाना आ रही बरात की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दूल्हे का पिता गोपाल और भाई गौरव समेत 40 लोग घायल हो गए। इससे हाईवे करीब एक घंटा जाम रहा। घायलों का जिला अस्पताल के अलावा पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
घायल को घर ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव रायसी निवासी अक्षय की बरात गांव दतियाना के लिए चली थी। आगे दूल्हे की कार चल रही थी, जबकि पीछे बरातियों की दो बसें थीं। एक बस हाईवे पर बरला के निकट ढाबे के सामने पहुंची तो पीछे से आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। ढाबे के कर्मचारी, खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीर मौके पर पहुंचे। साथ ही डायल 112 पुलिसकर्मी भी मौके पर आ गए। बस की खिड़की व शीशे तोड़कर बरातियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे का पिता, भाई, बुआ के बेटे रोहित व मोहित, राहुल, धर्मपाल, गोलू, कुलदीप, विपुल, शिवकुमार, बिट्टू, अभिषेक, दीपक, चमन लाल, नितिन, महिपाल, पुनीत, देविंद्र, विशु, डैनी, रामसिंह, जसवीर, रामकिशन सहित 40 बराती घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी से बस को हटवाकर जाम खुलवाया। वहीं चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
सीओ सदर राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल व पुरकाजी सीएचसी भेजा। वहां सभी को उपचार दिया गया। चार घायल अस्पताल में भर्ती हैं, अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सीओ सदर राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल व पुरकाजी सीएचसी भेजा। वहां सभी को उपचार दिया गया। चार घायल अस्पताल में भर्ती हैं, अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।