फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar: DG inspected jail, Shamli woman told something like this, investigation was conducted

Muzaffarnagar: डीजी ने किया जेल का निरीक्षण, शामली की महिला ने बताया कुछ ऐसा, तुरंत बैठा दी जांच

Fri, 04 Apr 2025 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Apr 2025 11:01 PM IST
सार

डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री शुक्रवार को जिला कारागार पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। बताया कि अगले तीन साल में शामली में जेल का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: DG inspected jail, Shamli woman told something like this, investigation was conducted
जेल में बंदियों के परिजनों से बात करते डीजी जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों के परिजनों से बातचीत के दौरान शामली की महिला ने जेल में अवैध वसूली की शिकायत की। आरोप लगाया कि गिनती कटवाने के नाम पर 21 हजार रुपये वसूले गए। डीजी ने जांच के आदेश दिए हैं। पूर्व विधायक शाहनवाज राना से मोबाइल मिलने के सवाल पर कहा कि प्रदेश की जेलों में सुरक्षा चक्र मजबूत किया जाएगा। शामली जेल का अगले तीन साल में निर्माण होगा।
विज्ञापन

डीजी जेल ने निरीक्षण भवन में डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ बैठक की। इसके बाद जिला जेल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि डीजी ने रेडियो स्टेशन, वीसी रूम, पाकशाला, हेल्थ एटीएम, कंप्यूटर रूम देखा। कितने बंदियों ने ऑनलाइन व कितने बंदियों ने कोर्ट में पेश होकर तारीख भुगती, इसकी जानकारी ली। पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या बढ़ाने को कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने की अवैध वसूली की शिकायत
डीजी से झिंझाना क्षेत्र निवासी अनीसा ने शिकायत कर कहा कि वह अपने देवर मुसव्वर से मुलाकात करने आई है। उसने देवर की गिनती कटवाने के लिए 21 हजार रुपये दिए थे। अब गिनती काटने के नाम पर फिर पैसा मांगा जा रहा है। लिखित शिकायत लेकर डीजी ने डीआईजी जेल कार्यालय को जांच के आदेश दिए। बंदी इसरार ने स्वास्थ्य जांच को लेकर शिकायत की।
 
विज्ञापन

जेलों में मोबाइल को लेकर की जाती है मॉनिटरिंग
जेल का निरीक्षण कर प्रेसवार्ता में डीजी ने कहा कि सभी मंडलों की एक जेल का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यहां जो खामियां मिली हैं, उनमें सुधार के लिए कहा गया। जेल में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मोबाइल बरामद होने के सवाल को वे टाल गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों में मोबाइल फोन को लेकर मॉनिटरिंग की जाती है। सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जा रहा है। 
 

शामली जेल के बारे में ये कहा
अगले तीन साल में शामली में भी जेल का निर्माण शुरू हो जाएगा। 90 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण कर ली है। उन्होंने ई प्रिजनर्स मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल प्रक्रिया को देखा। अवैध पैसा वसूलने के मामलों में शिकायत करने पर डीआईजी स्तर से कार्रवाई कराकर सजा कराना बताया। इस दौरान जेल अधीक्षक व जेलर राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed