फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   muslim family devotee of shiv

धर्म और नफरत की तोड़ी दीवार, भोले की भक्ति में लीन एक मुस्लिम परिवार

Fri, 02 Aug 2013 07:23 AM IST
मदन बालियान
मदन बालियान Updated Fri, 02 Aug 2013 07:23 AM IST
विज्ञापन
muslim family devotee of shiv

धर्म और नफरत की दीवार तोड़कर एक मुस्लिम परिवार भोले की भक्ति में लीन है। एक या दो नहीं, बल्कि पिछले एक दशक से कांवड़ यात्रा के कारवां में इस परिवार का सदस्य जरूर शामिल होता है।

विज्ञापन


हाथ में त्रिशूल लिए इस बार बारह साल का साजिद अली खान हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।

दिल्ली के कंझावला क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी मोहम्मद सलीम अहमद (45) जागरण पार्टियों में काम करता है। गाने-बजाने के शौकीन सलीम ने 13 साल पहले कांवड़ लाने का सिलसिला शुरू किया था।
विज्ञापन


बेटा साजिद अली खान (12) पिछले पांच वर्ष से इस यात्रा में पिता के साथ है। बुधवार को पिता-पुत्र मेरठ के शिव चौक पर पहुंचे। बातचीत शुरू हुई तो मालूम पड़ा कि त्रिशूल लिए जा रहा मासूम बच्चा मुस्लिम परिवार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म के सवाल पर सलीम ने कहा कि यह हमारी इच्छा की बात है। भगवान शिव हरिद्वार बुलाते हैं तो हम खुद को रोक नहीं पाते। लंबे समय से उनका परिवार कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहा है।

यह अपनी-अपनी आस्था का सवाल है। शिव का वेश धारण किए साजिद ने कहा कि उनके परिवार में कांवड़ लाने का माहौल मिला, जिससे उसे भी प्रेरणा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed