{"_id":"0debc65a1dd0acafb8c2317bec96bce9","slug":"murdered-husband-in-gaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या कर बेटी से बोली, 'अब सारे कष्ट खत्म'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या कर बेटी से बोली, 'अब सारे कष्ट खत्म'
साहिबाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद रामपुरी मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात पत्नी ने हथौड़े से सिर पर वार कर पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह सो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह ट्रांसपोर्टर का खून से लथपथ शव उसकी बेटी ने ड्राइंग रूम में बेड पर पड़ा देखा।
इस पर पति के शव के पास पत्नी बेटी से बोली कि ‘अब सारे कष्ट खत्म’। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।
पत्नी का कहना है कि बेटा न होने पर पति शराब पीकर आए दिन उससे मारपीट करता था। पति कुछ नहीं करता था और घर का सारा खर्च ताऊ उठाते थे। रात में मारपीट का विरोध करने पर हथौड़े से पति पर वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटी का कहना था कि पिता को हमेशा से एक बेटा चाहिए था। वह उनकी मां को हमेशा बेटा नहीं होने का ताना देकर मारपीट करते थे। वह बीच-बचाव करती तो उसे भी पीटते थे।
विज्ञापन
पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच कर रही है।