{"_id":"324b8066-e329-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"murder-for-one-bottle-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बोतल पानी के लिए कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बोतल पानी के लिए कर दी हत्या
साहिबाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान की जिंदगी बोतल भर पानी से भी सस्ती हो गई। झंडापुर में एक बोतल पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में फैक्ट्रीकर्मी की चाकू से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सरे बाजार हत्याकांड को अंजाम देने वाले रिक्शा चालक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात सोमवार रात की है।
औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में झंडापुर गांव की गली नंबर-12 स्थित मकान संख्या सी-242 निवासी जमशेद (27) अपनी मां सलमा, पिता रबीब, चार साल के भाई और पांच बहनों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र की एमकेआर मीट फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जमशेद की बहन और एक अन्य महिला सोनिया के बीच नगर निगम के पेयजल टैंकर से बोतल में पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोनिया के पति अशफाक को जब पता चला तो रात करीब साढ़े नौ बजे जमशेद के घर जा पहुंचा। दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
इसी बीच अशफाक ने बाजार में लगी सब्जी की दुकान से चाकू लेकर जमशेद के पेट में घोंप दिया। जमशेद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों में अफरातफरी फैल गई। लोगों ने गंभीर हालत में जमशेद को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।
बाजार में लोगों ने अशफाक को पकड़ लिया और पुलिस के आने पर सुपुर्द किया। पुलिस ने अशफाक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मौका ए वारदात से चाकू भी बरामद कर लिया गया। अशफाक टीएचए में ही रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
घर जाकर पिता को दी जान से मार देने की धमकी
जमशेद के पिता रबीब का आरोप है कि अशफाक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को धमकाया जा रहा है।
मंगलवार की सुबह घर पर कुछ लोग आए और उन्हें धमकी दी कि अगर अशफाक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट वापस नहीं ली तो जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है और सुरक्षा की मांग की गई है।