फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   munna bajrangi behind satish murder

मुन्ना बजरंगी ने रची थी सतीश हत्याकांड की साजिश

Tue, 13 Aug 2013 02:14 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
munna bajrangi behind satish murder

उत्तर प्रदेश में ब्रजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या की साजिश मुन्ना बजरंगी ने रची थी। उसने ही अजय खलनायक पर भी हमला करवाया था। ये खुलासे पुलिस की तफ्तीश में हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि जमीन फर्जीवाड़े में खुद और पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से मुन्ना बजरंगी बौखलाया हुआ है। जिला पुलिस को चुनौती देने के लिए उसने इन आपराधिक घटनाओं की साजिश रची।
विज्ञापन


इन बातों की पुष्टि मोबाइल कॉल डिटेल से हुई है। एसएसपी अजय कुमार मिश्रा ने भी स्वीकार किया है कि मुन्ना बजरंगी बीकेडी को मोहरा बनाकर अपना मतलब सिद्ध कर रहा है। इससे गैंगवार को हवा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंगी ने कुछ माननीयों से संपर्क कर एसएसपी की शिकायत मुख्यमंत्री तक कराई। वह एसएसपी का तबादला करवाना चाहता था, लेकिन उसकी दाल नहीं गल सकी।

पुलिस अधिकारियों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और बजरंगी गैंग पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी अजय कुमार मिश्रा के कैंट स्थित कैंप कार्यालय में 22 अप्रैल को व्यवसायी सदानंद सिंह ने पहुंचकर आरोप लगाया था कि जमीन के मामले में मुन्ना बजरंगी गैंग उससे एक करोड़ रुपये गुंडा टैक्स मांग रहा है।

अगले दिन शिवपुर बाईपास की प्रेमा देवी ने भी इसी गैंग पर फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। दोनों की शिकायत पर 24 अप्रैल को शिवपुर पुलिस ने मुन्ना बजरंगी, उसकी पत्नी, साले समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

अगले दिन ही बीकेडी गैंग ने एक सिम एक्टीवेट कराया था। इसकी कॉल डिटेल से अजय खलनायक पर हमले की योजना में बजरंगी गैंग का भी हाथ होने का पता चला। यह हमला चार मई को हुआ था।


इसी प्रकार तीन जुलाई को धौरहरा में सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों घटनाओं को बजरंगी के इशारे पर अंजाम दिया गया था।

पता चला है कि शासन स्तर पर दबाव डलवाकर बजरंगी गैंग ने शिवपुर में दर्ज मुकदमे की जांच दूसरी एजेंसी को स्थानांतरित करवा दी थी।

एसएसपी ने इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरी बात बताई तो मुकदमे की जांच जिला पुलिस द्वारा कराने पर सहमति बनी। इसकी भनक बजरंगी गैंग को किसी प्रकार लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed