फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal elections AAP leader Sanjay Singh big announcement

यूपी निकाय चुनाव: AAP का बड़ा एलान, जिन निगम और पालिकाओं में जीतेंगे, वहां हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ

Mon, 13 Mar 2023 01:25 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Mar 2023 01:25 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि आप जिन-जिन नगर-निगमों, नगर-पालिकाओं में जीतेगी वहां हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा

विज्ञापन
Municipal elections AAP leader Sanjay Singh big announcement
संजय सिंह, आप नेता - फोटो : Ani

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा एलान किया। संजय सिंह ने कहा कि आप पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम के चुनाव में सभी वार्डो, मेयर, पार्षदों के पदों पर मजबूती से लड़ेगी। यह काम तो शहरों की सफाई का है, आपके नगर से गंदगी दूर करने का है, ये काम AAP को दे दीजिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि झाड़ू वाले आपके शहर को साफ करके दिखाएंगे। आप जिन-जिन नगर-निगमों, नगर-पालिकाओं में जीतेगी वहां हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान, बोले- नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी आरक्षण प्रक्रिया   

पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट ने रैपिड सर्वे पर उठाए सवाल
निकाय चुनाव में पिछड़ों के लिए आरक्षण तय करने के लिए गठित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में रैपिड सर्वे पर उठाए गए सवालों से नगर निकाय पेशोपेश में पड़ गए हैं। उनकी दुविधा यह है कि अगर आयोग की रिपोर्ट के आधार पर दुबारा रैपिड सर्वे कराया गया और दुबारा सर्वे के आंकड़े पहले सर्वे के आंकड़े से भिन्न हुए तो निकायों की कलई खुल जाएगी और अगर दोबारा रैपिड सर्वे हुआ तो चुनावी प्रक्रिया देर से शुरू होगी।

कहा जा रहा है कि रैपिड सर्वे होने पर चुनाव की प्रक्रिया 15-20 दिन टल सकती है। निकायवार रैपिड सर्वे के लिए टीम बनाने से लेकर सर्वे कराने के लिए कम से कम 20-25 दिन का समय लगेगा। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण के लिए भी एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। वहीं, अभी तो सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी। उसपर सुनवाई के बाद कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद ही दुबारा सर्वे कराने को लेकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed