फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam yadav press confrens

मुलायम साफ-साफ नहीं बोले, उनका अंदाज खूब बोला

Wed, 05 Jun 2013 01:22 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
mulayam yadav press confrens

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर सवालों के जितने तेजी से हमले हुए उन्होंने उससे ज्यादा तेजी से ऐसी पोजीशन ले ली कि सवाल उनके दिल व दिमाग पर कोई असर डाल ही नहीं पाए।

विज्ञापन


कुल मिलाकर मुलायम भले ही साफ-साफ कुछ नहीं बोले, पर बहुत दिन बाद उनका अंदाज खूब बोला।

पत्रकार नहीं माने तो यह चुटकी लेते हुए सबको निरुत्तर कर दिया और उठ लिए, ‘अगर आप इतने पर भी नहीं समझते तो फिर मैं क्या कहूं।’

खबर 15-20 दिन बाद
कुछ लोगों के पार्टी में शामिल करने की घोषणा करने पत्रकारों के बीच आए मुलायम से पहला सवाल केंद्र में प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा विधेयक विधेयक को लेकर हुआ। उनसे पूछा गया, ‘इस विधेयक पर सपा का रुख क्या है?’
विज्ञापन


मुलायम बोले, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। इसे सरसरी तौर पर न निपटाइए। बाद में बुलाकर बात कर लेंगे।’

कुछ और पत्रकारों ने जब इसका उत्तर देने का आग्रह किया तो मुलायम ने कहा, ‘अभी 15-20 दिन बाद बुलाकर इस मुद्दे पर बात करेंगे। उसमें खबर मिलेगी।  

अभी कोई खबर नहीं है
दूसरा सवाल राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने पर हुआ।

मुलायम से पूछा गया, ‘इसे आप कितना उचित मानते हैं?’

सपा मुखिया मुस्कुराते हुए बोले, ‘आज तो बस इन लोगों के शामिल होने की खबर हैं।’ पत्रकार नहीं मानें तो मुलायम ने माइक अखिलेश की तरफ खिसकाते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री से पूछिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार जब यह बोले, ‘आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।’ मुलायम बोले, ‘एक दिन बुलाकर आपसे बात करूंगा। अभी कोई खबर नहीं है।’  

आपको अभी तक अंदाज ही नहीं
तीसरा सवाल कांग्रेस से दोस्ती को लेकर हुआ। कुछ ने रायबरेली में प्रत्याशी न उतारने को आधार बनाया तो कुछ ने दो-तीन जगह कांग्रेस के सामने कमजोर उम्मीदवार होने की बात रखी।

कुछ ने अमेठी में प्रत्याशी के बारे में जिज्ञासा को शांत करने की कोशिश की।

इस पर मुलायम बोले, ‘ रायबरेली मे छह में पांच सीटें हम जीते। अमेठी में हमको ज्यादा सीटें मिली। आप लोग मिले होने की बात करते हैं।

सपा का गठन ही जिस पार्टी का विरोध करने के लिए हुआ, जीवन भर जिसके खिलाफ जीवन भर लड़ता रहा, उससे मैं मिल जाऊंगा।

सपा जनता के बीच की पार्टी है। संघर्षों वाली पार्टी है। हमसे पूछ रहे हैं, अमेठी व रायबरेली में प्रत्याशी लड़ाऊंगा या नहीं। आपको अभी तक अंदाज ही नहीं है। कमाल हो गया।’

 
मैं यूपीए में नहीं
हाल में सोनिया के डिनर में शामिल न होने के सवाल पर मुलायम ने कहा, ‘अरे भाई, मैं यूपीए में थोड़े हूं। जो डिनर पर जाता।

मैने कहा न कि 15-20 दिनों बाद आपको बुलाकर बात करूंगा। तब यह सारे सवाल करना। पूरी बात करूंगा। आगे खूब खबरें मिलेंगी। अभी तो इनके शामिल होने की खबर छापिए।’

इसी बीच, किसी ने फिर कांग्रेस को लेकर सवाल किया।

मुलायम ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ मिला होता तो लोकसभा में कांग्रेस पर इस तरह हमला करता। आपने सुना नहीं।

मैं ऐसा बोला कि बोलने के बाद प्रधानमंत्री मेरे आसन के पास आए और बोले, आपसे अलग बात करूंगा।’

जब सवाल आगे बढ़ने लगे तो मुलायम यह कहते हुए खड़े हो गए, ‘अगर आप इतने पर भी नहीं समझते तो मैं  क्या कहूं। जल्द ही मैं आप सबको बुलाकर बात करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed