फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam threatens ministers to take action directly

मुलायम की मंत्रियों को धमकी, अब सीधे लूंगा एक्शन

Sun, 10 Feb 2013 03:29 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 10 Feb 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
mulayam threatens ministers to take action directly

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सरकार के मंत्रियों को एक बार फिर सीख दी। उन्होंने कहा कि इस बार मैंने शिवपाल को कुछ लोगों के बारे में बताया है कि वह उन्हें समझा दें। अब मैं उनके बारे में कुछ कहूंगा नहीं, सीधे एक्शन लूंगा। सपा सुप्रीमो शनिवार को मुख्यमंत्री के पांच कालीदास मार्ग स्थित आवास पर बैटरी और मोटर चालित रिक्शा मुफ्त देने की योजना के ट्रायल की शुरुआत पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली मेरी पंचायत में खुलकर बातें होती हैं। मुझे सारी बातें पता चलती हैं, कौन विभाग कैसे चल रहा है? कौन चला रहा है। पंचायत में तो सरकार का पक्ष लेना पड़ता है, लेकिन कार्यकर्ता जिलों तक से मंत्रियों और अफसरों के बारे में जो जानकारी देते हैं, वह अफसोसजनक है। आजम खां की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कि आप देखिए मंत्रियों को, हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मैं सरकार को केवल सुझाव दे रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने मंत्रियों से साफ कहा है कि कोई एक काम ऐसा करो कि पूरे देश में चर्चा हो। बगैर चैनल में आए, समाचार में आए जनता को घर बैठे महसूस हो कि कुछ काम हुआ है। ऐसे काम को ‘चमत्कारी’ काम कहते हैं। कुछ ऐसा करें कि पूरे देश में आदर्श और माडल सरकार की तस्वीर बने। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिन कामों को करने का वादा घोषणा पत्र में किया था, सरकार उसे पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र हमारा संविधान है, लेकिन अफसोस की बात है कि कई मंत्रियों और विधायकों ने अपना घोषणापत्र तक नहीं पढ़ा है। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी ने जो भी वायदे किए हैं उन्हें पांच साल की बजाए दो साल में पूरा करेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि यह  एक संस्कृति बन गया है, पूरे देश में भ्रष्टाचार फैल गया है, लेकिन अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है। इससे इसका खात्मा जल्द होगा।

केवल डंडे ही नहीं फूल भी देता हूं
नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने कहा कि आमतौर पर यह माना जाता है कि मेरे अफसरों से मामलात अच्छे नहीं हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बगैर एक दूसरे के सहयोग के हम चल नहीं सकते। मेरे विभाग में कुछ ऐसे अफसर मैं खोजकर लाया हूं, जो काम में बेहद अच्छे हैं। मेरे बारे में लोग गलत राय रखते हैं। मैं डंडे के साथ-साथ फूल भी देता हूं।


डर लगता है नेताजी से
मो.आजम खां ने मुलायम सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि आजकल नेताजी से हमें डर लगता है। जबसे नेताजी ने पंचायत शुरू की है इससे हमेशा डर बना रहता है कि कब नेताजी का हाथ किसकी गर्दन पर चला जाए। वह हमारे तमाम कामों पर नजर बनाए हुए हैं और फिर भी हम न सुधरें तो हम में कमी है। इस कवायद के नतीजे भी सामने आए हैं और कई लोग काम भी करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed