{"_id":"641c6b6a-e5ad-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-statement-about-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गरीबों का पेट नहीं, झोले में वोट भरना चाहती है कांग्रेस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गरीबों का पेट नहीं, झोले में वोट भरना चाहती है कांग्रेस'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए खाद्य-सुरक्षा अध्यादेश को वोट की राजनीति करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों का पेट नहीं अपने झोले को वोट से भरना चाहती है। इसीलिए इतने संवदेनशील मुद्दे पर भी वह राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस को लोगों का पेट भरने की बेकरारी सता रही है। लोगों को धोखा देकर और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर वोट हासिल करना कांग्रेस की फितरत है।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि पिछले चुनाव में नरेगा का सपना दिखाकर लोगों को धोखा दिया था इस बार खाद्य-सुरक्षा नाम पर लोगों को धोखा देने की कोशिश की जा रही है। मुलायम शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
लोकसभा का इंतजार करना चाहिए था
मुलायम ने कहा कि खाद्य-सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस लोगों को धोखा दे रही है। अब जब मानसून सत्र शुरू होने वाला है। सरकार को इस मामले पर अध्यादेश नहीं लाना चाहिए था। संसद सत्र का इंतजार करना चाहिए था।