{"_id":"389615403db5c40e4e746a34ae9831ad","slug":"mulayam-shivpal-rakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम और शिवपाल ने बहन से बंधवाई राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम और शिवपाल ने बहन से बंधवाई राखी
इटावा/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एवं पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को अपनी बहन से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उनसे मुलाकात करने को उमड़ पड़े। साथ ही फरियादियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्या सुनाई।
त्योहार के मौके पर मुलायम सिंह व शिवपाल सिंह ने कुछ समय अपनी कोठियों पर बिताया और उसके बाद साथ-साथ हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अपने अनुज प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ करीब 11:25 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरे। हैलीपैड पर कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन
हैलीकाप्टर से उतरने पर राज्यमंत्री रामसेवक यादव सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। मुलायम व शिवपाल यहां से अपनी बहन से राखी बंधाने के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ भरथना चौराहा स्थित डा. अजंट सिंह यादव के आवास के लिए रवाना हो गए।
दोनों भाई 11:40 बजे बहन कमलादेवी के आवास पर पहुंच कर राखी बंधवाई। बहन ने उनकी दीर्घायु की कामना की। दोनों भाई करीब 40 मिनट तक यहां रुके।
इस दौरान भीड़ की वजह से अंदर नहीं जा सके सांसद प्रेमदास कठेरिया, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा व सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य को अंदर बुला लिया।
उनके आने की सूचना पर कुछ फरियादी भी वहां पहुंच गए और अपनी समस्याएं बताईं। प्रार्थनापत्र लेने के बाद पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह अपने आवास पर चले आए तो सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने अनुज राजपाल सिंह यादव के घर गए। करीब पौने दो बजे दोनों नेता हैलीकाप्टर से रवाना हो गए।