फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam politics to be pm

पीएम की कुर्सी तक पहुंचने को मुलायम ने बिछाईं गोटियां

Sun, 06 Oct 2013 08:46 AM IST
प्रदीप अवस्थी/ अमर उजाला, इटावा
प्रदीप अवस्थी/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 06 Oct 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
mulayam politics to be pm

प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गोटें बिछा दी हैं। यूपीए सरकार की हो रही फजीहत और भाजपा को सांप्रदायिक दल का तमगा लगने से उत्साहित सपा मुखिया तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर छोटे दलों को जोड़ने के लिए सक्रिय हो चुके हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में 30 अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छोटे दलों का जमघट लगने जा रहा है। माकपा के थिंक टैंक प्रकाश करात की अगुवाई में आठ से अधिक छोटे दल शामिल होंगे। इटावा में मुलायम सिंह यादव ने इस बात के संकेत दिए।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। गठबंधन की ही सरकार बनेगी। ऐसे में तीसरा मोर्चा का विकल्प खुला है। लोग भाजपा और कांग्रेस से ऊब चुके हैं। नए विकल्प को मौका देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में तीसरे मोर्चे की सरकार बनी तो सपा सबसे बड़े दल के तौर पर इसका नेतृत्व करेगी। उन्होंने संकेत दिए कि 30 अक्तूबर को प्रकाश करात की अगुवाई में होने वाली बैठक में अधिक से अधिक क्षेत्रीय दलों ने बैठक में हिस्सेदारी करने की इच्छा जताई है।

राजद को भी तीसरे मोर्चे में भूमिका की तलाश
उधर, पार्टी सूत्रों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव को सीबीआई अदालत से सजा होने के बाद राजद भी तीसरे मोर्चे में अपनी भूमिका की तलाश में है। जनता दल सेक्युलर, डीएमके, तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 30 अक्तूबर की बैठक में एक दर्जन छोटे दल यदि उपस्थित होते हैं तो इसे मोर्चा गठन के क्षेत्र में सफलता माना जाएगा। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।


तय यह भी होगा कि मोर्चा गठन के बाद चुनाव लड़ा जाए या जीत हासिल करने के बाद गठन किया जाए। इस संबंध में सपा मुखिया की कई राजनीतिक दलों की बात हो चुकी है। 30 अक्तूबर के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed