फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam is father of akhilesh's headacheas says omar abdullah

'अखिलेश के लिए सिरदर्द हैं मुलायम'

Sun, 31 Mar 2013 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 31 Mar 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
mulayam is father of akhilesh's headacheas says omar abdullah

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलायम सिंह यादव को अखिलेश यादव के लिए 'सिरदर्द' बताया है। उन्होंने कहा, 'समाजवार्दी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। वे अपने बेटे के लिए खुद ही सिरदर्द हैं।'

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने ये बातें अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहीं।

उन्होंने कहा, 'मुलायम सिंह यादव ने जितनी आलोचना अपने बेटे अखिलेश यादव की सरकार की, अगर मेरे पिता (फारुख अब्दुल्ला) ने मेरी सरकार की उतनी आलोचना करते तो मैं घबरा जाता।'
विज्ञापन


उल्लेखनीय है मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक साल पुरानी सरकार की कई बार आलोचना कर चुके हैं।

हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अखिलेश यादव की सरकार को कमजोर सरकार कहते हुए उन्हें नसीहत दी थी कि वे राज्य का प्रशासन दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था, ‘आडवाणी साहब कहते हैं कि यूपी की हालत बहुत खराब है और वहां भ्रष्टाचार आम है...।’

मुलायम ने कहा था कि यदि मुख्यमंत्री प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासन को संभालने में नाकाम होता है तो सब उसे कमजोर शासक कहेंगे।

उन्होंने अखिलेश से कहा, ‘ऐसे सरकार नहीं चलती। कड़ाई करो। राज का काज सीधेपन से नहीं होता। कोई अधिकारी अपना नहीं। शासन में रहोगे तो यह चापलूसी करेंगे। नहीं रहोगे तो जानते ही हो क्या होता है।’


मुलायम सिंह यादव इससे पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्यशैली व उनकी सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed