फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mukhtar ansari suspicion against Modi's candidature

मोदी के खिलाफ मुख्तार की उम्मीदवारी पर संशय

Sun, 30 Mar 2014 02:23 AM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari suspicion against Modi's candidature

कौमी एकता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुख्तार अंसारी को घोसी संसदीय सीट से लड़ाने का निर्णय लिया है, जबकि वाराणसी सीट से उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी में एकराय नहीं है। पार्टी उनको नरेंद्र मोदी के खिलाफ साझा प्रत्याशी के रूप में उतारना चाहती है।

विज्ञापन


सेक्यूलर दल मिलकर किसी और को चुनाव लड़ाते हैं तो पार्टी उसका समर्थन करेगी। साझा प्रत्याशी के बारे में संभावना तलाशने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

घोसी से मुख्तार अंसारी की उम्मीदवारी पर मुहर

mukhtar ansari suspicion against Modi's candidature

गाजीपुर के युसुफपुर मोहम्मदाबाद में गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भदोही से रामसागर बिंद और घोसी से मुख्तार अंसारी की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गई।

मुख्तार को वाराणसी से लड़ाने के लिए जहां गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और चंदौली के पदाधिकारी जोर देते रहे, वहीं आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया के नेता इसके विरोध में रहे।

वाराणसी में साझा उम्मीदवार उतारने के मसले पर सेक्युलर दलों से संपर्क करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतहर जमाल लारी, ओंकार पटेल और मीडिया प्रभारी शिवकुमार राय की टीम गठित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed