फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   MP Danish Ali: Yogi government is targeting Azam Khan Jauhar Trust, do not harass Muslim children

बसपा सांसद दानिश अली बोले: आजम के जौहर ट्रस्ट को ही निशाना बना रही योगी सरकार, मुस्लिम बच्चों को परेशान न करें

Wed, 01 Nov 2023 11:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से भूमि वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद बसपा सांसद दानिश अली ने आजम खां के समर्थन में पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आजम को निशाना बनाने और राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश का शिकार अब अक्लीयत के बच्चे और समूचा मुस्लिम समाज हो रहा है।

विज्ञापन
MP Danish Ali: Yogi government is targeting Azam Khan Jauhar Trust, do not harass Muslim children
सांसद दानिश अली और सपा नेता आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में मौलाना मोहम्मद जौहर ट्रस्ट से भूमि वापस लेने के प्रस्ताव पर सरकार के मंजूरी देते ही अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली आजम खां के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर आजम खां को निशाना बनाते हुए उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट के माध्यम से कहा कि पढ़ने वाले बच्चे और मुस्लिम समाज को साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से वह चर्चाओं में आ गए हैं। बसपा में होने के बाद भी अचानक आजम खां के प्रति लगाव को लेकर लोग इसे दूसरे रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन


अमरोहा सांसद पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले अमरोहा रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों के साथ हुई नोकझोंक और वंदे मातरम न कहने पर वह चर्चाओं में आ गए थे। भाजपाइयों ने वंदे मातरम न बोलने पर उन पर जमकर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर जमकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद यह मामला पूरे देश में गरमा गया था। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल दानिश अली के समर्थन में उतरे थे। यहां तक कि राहुल गांधी उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे।

जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से भूमि वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद उन्होंने एक्स पर आजम खां के समर्थन में पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है।

उन्होंने पोस्ट में लिख है कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से भूमि वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आजम खान को निशाना बनाने और राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश का शिकार अब अक्लीयत के बच्चे और समूचा मुस्लिम समाज हो रहा है।

शिक्षा पर प्रहार बंद हो। पोस्ट के माध्यम से उनका आजम खां के प्रति लगाव देखकर लोग उसके अलग मायने देख रहे हैं। वहीं, वह फिर से सुर्खियों में बन गए हैं।

न यह आजम खां के प्रति प्रेम और न ही किसी पार्टी के प्रति। वहां कॉलेज और यूनिवर्सिटी चल रही है। उसे क्यों टारगेट किया जा रहा है। मामला शिक्षा से जुड़ा है। देश प्रदेश में कितने ट्रस्ट और एनजीओ चल रहे हैं। फिर तो सभी के खिलाफ जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। एक को ही टारगेट किया जाना। सरकार की मंशा गलत है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। दानिश अली, सांसद अमरोहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed