{"_id":"287ee582-e991-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mother-killed-in-saving-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में होता है अक्सर ऐसा, जैसा यूपी में यहां पर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मों में होता है अक्सर ऐसा, जैसा यूपी में यहां पर हुआ
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गांव राघवगढ़ी में जो कुछ हुआ वह अक्सर फिल्मों में होते देखा जाता है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह एक महिला की फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि गोली तो महिला के बेटे के लिए चली थी, लेकिन बेटे को बचाने के लिए मां आगे आ गई और गोली महिला के सिर में जा लगी।
गोली लगते ही महिला गिर पड़ी। इस पर हमलावर पक्ष फरार हो गया। खबर पर पुलिस दौड़ी। जांच में पता चला कि फायरिंग दोनों पक्षों की ओर से की गई थी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गांव राघवगढ़ी निवासी बने सिंह का आरोप है कि उनके पड़ोस में एक युवक हथियारों की तस्करी का काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने घर की छत पर चढ़कर हथियार चेक कर रहा था। इसे लेकर कुछ विरोध हुआ था।
विज्ञापन
इसी बात पर पड़ोसी युवक ने मंगलवार को उनके बेटे बहादुर से वाद-विवाद किया था। इस विवाद के बाद बुधवार सुबह फिर वह हमलावर हुए। आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई।
हमलावर पक्ष ने उनके बेटे बहादुर को निशाना बनाकर गोली चलाई। इसी दौरान बहादुर की मां 48 वर्षीय कश्मीरी देवी बेटे को बचाने के लिए आगे आ गई और गोली उसके सिर में जा लगी।
महिला के गिरते ही हमलावर भाग गए। एसओ टप्पल के अनुसार, इस संबंध में गांव के अंकुर आदि को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।