फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mother had been raped daughter for money

पैसे के लिए मां ने 'हवस के पुजारी' को सौंप दी नाबालिग

Tue, 21 May 2013 08:23 AM IST
कैथल/ब्यूरो
कैथल/ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
Mother had been raped daughter for money

चंद पैसों के लिए एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को एक आदमी के साथ कमरे में बंद कर दिया। आदमी ने उस किशोरी से बलात्कार किया।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी ने इसकी शिकायत राजौंद पुलिस थाने में की।

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दुराचार के आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ित किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

कुरुक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी ने बताया कि राजौंद निवासी ओमप्रकाश का काफी दिनों से उनके घर आना जाना था। उसकी मां और ओमप्रकाश ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की साजिश रची।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसकी मां ने उससे कहा कि उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत है। ओमप्रकाश से ये रुपये लेने के लिए राजौंद चलना है। साजिश के तहत 15 मई को उसकी मां उसे बहलाकर राजौंद ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शाम को उसने अपनी मां से वापस चलने को कहा तो उसने उसे धमकाकर कमरे के अंदर भेज दिया, जहां ओमप्रकाश पहले से बैठा था।

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उसकी मां ने बाहर के कमरे की कुंडी लगा दी। फिर ओमप्रकाश ने उसके साथ दुराचार किया।16 मई को जब वे वापस कुरुक्षेत्र लौटे तो पीड़ित नाबालिग ने अपनी आपबीती दादी को सुनाई।

इसी बीच आरोपी एवं ओमप्रकाश दोनों फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने राजौंद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता छात्रा की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।


लड़की का कैथल सरकारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी ओमप्रकाश की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed