{"_id":"0cace2a4-e672-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mother-burnt-with-three-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन बेटियों समेत अपने साथ, मां ने की खौफनाक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन बेटियों समेत अपने साथ, मां ने की खौफनाक वारदात
फैजाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पति की बेजा हरकतों से तंग रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा में शनिवार की शाम एक विवाहिता ने अपने तीन बच्चों समेत खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली।
विज्ञापन
घटना में उसके दो बच्चों की गंभीर रूप से झुलसने के चलते मौत हो गई, जबकि विवाहिता तथा उसकी पुत्री जिला अस्पताल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
नयापुरवा निवासी राघवेंद्र का काफी दिनों से अपनी पत्नी मदरानी से विवाद चल रहा है। इसके पीछे कारण राघवेंद्र का एक अन्य महिला से संबंध बताया जाता है।
शनिवार की शाम राघवेंद्र घर पहुंचा तो रोज की तरह उसका पत्नी मदरानी से विवाद हो गया। राघवेंद्र ने पत्नी की पिटाई भी की। इसी के चलते उसने अपने बच्चों समेत खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे की बताई गई है। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस बुलवा ली और गंभीर रूप से झुलसी मदरानी तथा उसके तीन बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिला अस्पताल पहुंचने पर आठ माह के लवकुश तथा चार साल की शिल्पा को मृत घोषित कर दिया गया।