{"_id":"5bdfcce5bdec22696720e3cd","slug":"mother-and-son-death-by-burning-fire-in-kushinagar-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दीपक से लगी आग से बुझ गया घर का 'दीपक', झुलसने से मां बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दीपक से लगी आग से बुझ गया घर का 'दीपक', झुलसने से मां बेटे की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात करीब 11 बजे विशुनपुरा इलाके के बांसगांव के बैरा टोला के रहने वाले किशुनदेव चौहान के घर अचानक ढिबरी से आग लग गई। आग में किशुनदेव की 32 वर्षीय पत्नी सुनैना तीन बच्चे धनु (3), बलवीर (5) और रवि (7) सोने के दौरान आग की लपटों के बीच घिर गए। मां सुनैना बलवीर और रवि को तो बाहर निकाल दी, लेकिन खुद मासूम बेटे धनु के साथ आग की लपटों में फंस गई। छप्पर मां-बेटे के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
आग में झुलस कर मां सुनैना और मासूम धनु की मौत हो गई। इधर आग के आगोश में आकर गांव के हरिकेश, नथु, पप्पू और चन्द्रदेव की झोपड़िया जल गई। झुलसे मासूम भाइयों को लोग जिला अस्पताल ले गए जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना से गांव में कोहराम मच गया है। दीपावली से पहले गांव में घटी इस घटना से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने और पांच परिवारों के बेघर हो जाने को लेकर सभी परेशान हैं।
विज्ञापन