{"_id":"6f5e0b60-5df8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"more-than-seven-hundred-special-trains-for-maha-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ के लिए 750 स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ के लिए 750 स्पेशल ट्रेनें
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयाग महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी कमर कस ली है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं को इलाहाबाद पहुंचाने के लिए रेलवे ने 750 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। साथ ही श्रद्धालुओं की भारी तादाद को देखते हुए टिकट काउंटरों की संख्या में भी इजाफा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे (मुख्यालय इलाहाबाद) ने महाकुंभ के लिए 750 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वहीं उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे मंडल 1100 अतिरिक्त डिब्बों का प्रबंध कर रहे हैं। साथ ही इलाहाबाद से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
चिकित्सा सुविधाओं साथ-साथ भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को भी तैनात किया जाएगा। हालांकि महाकुंभ के दौरान इलाहाबाद और नैनी में पार्सल सेवा की बुकिंग उपलब्ध नहीं रहेगी।
विज्ञापन
मेले के दौरान 115 अतिरिक्त साधारण टिकट काउंटर, 16 पूछताछ काउंटर और आरक्षित टिकटों के लिए दो काउंटर शुरु किए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की है।