फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth need good education from the new government

Moradabad News: नई सरकार से युवाओं को चाहिए अच्छी शिक्षा और रोजगार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Youth need good education from the new government
मुरादाबाद। पहली बार मतदान करने के लिए युवाओं में जोश था। कोई अपने माता-पिता के साथ वोट डालने के लिए पहुंचा तो किसी ने खुद ही बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं का बस यही मुद्दा था कि जो सरकार बने उसे शिक्षा और रोजगार की चिंता करनी चाहिए। हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी की है, अब सरकार का दायित्व है कि वह भी युवाओं की मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन

जो पार्टी शिक्षा में अच्छा करेगी उसी को दिया मतदान
दीनदयाल नगर निवासी दिविता अग्रवाल ने बताया कि पहली बर मतदान किया है। वोट डालने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थी। सुबह घर के बाकी के काम छोड़कर पहले मम्मी रिमझिम अग्रवाल और पापा नवदीप अग्रवाल को लेकर बूथ पर आई हूं और मतदान किया है। जो पार्टी शिक्षा को लेकर अच्छा करेगी और रोजगार के लिए ज्यादा विकल्प देगी, उसके लिए मैंने मतदान किया है।
विज्ञापन


जो भी सरकार बने, रोजगार देने पर काम करे
अनुष्का सिंह ने बताया कि मैंने पहली बार मतदान किया है। समाज में बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में जो भी सरकार बने वह रोजगार देने की दिशा में काम करे। अभी मैं स्नातक में हूं। अब मुरादाबाद में नया विश्वविद्यालय बनेगा तो छात्राओं को आगे पढ़ाई का मौका मिलेगा, क्योंकि पढ़ाई से संबंधित जो समस्या होगी, उसका त्वरित समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रहित में किया मतदान
रामगंगा विहार निवासी लक्ष्य शुक्ला ने बताया कि युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिलने चाहिए। इसके अलावा राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। इसलिए मैंने अपना वोट राष्ट्रहित में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article