{"_id":"6236320fcde2d323b93847c4","slug":"youth-killed-in-bike-collision-father-and-son-injured-bilari-news-mbd422018885","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
होली मना कर मौसी के घर से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीपली निवासी गोविंदा (22) शुक्रवार सुबह होली मनाने के लिए मैनाठेर थाना क्षेत्र के कलालखेड़ा गांव में रहने वाली अपनी मौसी सुंदरवती के घर गया था। शुक्रवार शाम वह वापस अपने ग्राम पीपली बाइक से लौट रहा था, जब उसकी बाइक मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल रोड से सटे ईसागढ़ चौराहे पर पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार गोविंदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार मुकेश निवासी ग्राम मिलक फतेहउल्लागंज जिला संभल और उसका पांच वर्षीय बेटा लक्की भी घायल हो गए। घायलों भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना जब मृतक के परिजनों और मौसी के परिवार वालों को पता चली तो उनमें कोहराम मच गया और कुछ ही देर में घटनास्थल पर आ गए। साथ ही गोविंदा के शव की हालत देखकर रो-रोकर बेहाल हो गए। इसके बाद मैनाठेर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।