{"_id":"61f83762177ee10ce06efd45","slug":"youth-killed-by-strangulation-with-wire-body-thrown-in-pond-city-news-mbd417592323","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार से गला घोंटकर युवक की हत्या, तालाब में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार से गला घोंटकर युवक की हत्या, तालाब में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक युवक की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव तालाब में मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नियामतपुर इकरौटिया गांव के ग्रामीण सोमवार सुबह दैनिक कार्य के लिए खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने गांव से करीब 600 मीटर दूर तालाब में 35 वर्षीय एक युवक की लाश पड़ी देखी तो वह सन्न रह गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के गांव से भी लोग तालाब पर पहुंच गए। इसी बीच ग्राम प्रधान की सूचना पर मूंढापांडे की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुला ली। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवा लिया और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि किसी तार से युवक का गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद ही शव तालाब में फेंका गया था।
मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुरादाबाद के अन्य थानों के साथ ही अन्य जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई है। ताकि मृतक की शिनाख्त कराने में मदद मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।