{"_id":"694b023d6f361aeebd0e64ca","slug":"youth-dies-from-consuming-poison-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110373-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जहर खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जहर खाने से युवक की मौत
Wed, 24 Dec 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। मकरंदपुर गांव निवासी महादेव सिंह की बेटे गुडडू (25) ने सोमवार देर रात जहर खा लिया। जिससे उसकी माैत हो गई।
गुडडू सिंह मजदूर था। आठ माह पहले उसकी शादी थाना कुंदरकी के शेखूपुर गांव निवासी रेखा के साथ हुई थी।शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी अपने परिवार वालों से अलग रहने लगे। परिजनों के अनुसार पांच दिन पहले पति पत्नी में मामूली कहासुनी हो जाने पर रेखा ने मायके से अपनी मां को बुला लिया। बाद में रेखा की मां गुडडू को समझाकर रेखा को अपने साथ ले गई। पत्नी के मायके चले जाने पर गुडडू मानसिक तनाव में रहने लगा। सोमवार देर रात वह अपने कमरे में अकेला सोया हुआ था तभी उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। संवाद