फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth dies after being hit by a bike; case registered against unknown rider.

Moradabad News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a bike; case registered against unknown rider.
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में शुक्रवार शाम एक युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि पुत्र शांति के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम गांव के आसिफ की दुकान के सामने खड़ा था। तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रवि अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चे छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। रवि का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर गांव के श्मशान घाट में किया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed