फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth attempted suicide after murder of wife in Sambhal

चरित्र पर शक: महिला की जरूरतें पूरी नहीं करता था पति... अक्सर दोनों का होता था विवाद, पति ने ले ली जान

Sat, 02 Nov 2024 01:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Nov 2024 01:08 PM IST
सार

UP Crime News Today: आरोपी दिलशाद मकान में लगने वाले पत्थर की घिसाई करता था। इसके लिए वह दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य शहरों में जाता था लेकिन अब काफी दिनों से घर पर था।

विज्ञापन
Youth attempted suicide after murder of wife in Sambhal
परवीन को पति ने मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पवारी गांव में बच्चों को पीटने के विरोध में युवक ने अपनी पत्नी परवीन (30) की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि पवारी गांव निवासी दिलशाद की परवीन के साथ वर्ष 2017 में शादी हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही आपस में विवाद शुरू हो गया था। आए दिन मारपीट की जाती थी। परवीन के छोटे भाई रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत गांव सागरपुर निवासी असलम ने बताया कि दिलशाद उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था।

विज्ञापन

महिला की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे खर्च के रुपये नहीं देता था। आए दिन मारपीट करता था। आरोप है कि आरोपी दिलशाद मारपीट अपने परिजनों के कहने पर करता था। कुछ दिनों पहले करंट लगाकर भी हत्या की कोशिश की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद भी आरोपी मारपीट कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर रहकर करता था मजदूरी, अब काफी दिनों से घर पर रह रहा था
आरोपी दिलशाद मकान में लगने वाले पत्थर की घिसाई करता था। इसके लिए वह दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य शहरों में जाता था लेकिन अब काफी दिनों से घर पर था। घर पर रहने के दौरान ही कई बार मारपीट कर चुका था। शुक्रवार की दोपहर भी विवाद के दौरान ही हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी के परिजन घर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

सबसे बड़ा चार वर्ष और सबसे छोटा बेटा ढाई महीने का है
दिलशाद की शादी को सात वर्ष हुए हैं। इस चार बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ा बेटा इनान चार वर्ष का है। दूसरा बेटा तीन वर्ष का है। तीसरे नंबर की बेटी काफिया नूर है जो डेढ़ वर्ष की है। ढाई महीने पहले भी बेटे का जन्म हुआ है। अब यह चारो बच्चे तो ननिहाल में रहेंगे। इसमें सबसे ज्यादा चिंता सभी को ढाई महीने के बच्चे की है। वह रो रोकर बेहाल है।

यह था मामला 
संभल के पवारी गांव में बच्चों को पीटने के विरोध में युवक ने अपनी पत्नी परवीन चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके उसने अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की। उसे घायलावस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के मायके वालों का कहना है कि आरोपी आए दिन बिना किसी बात के पत्नी और बच्चों को पीटता था। 

गले और पेट पर किया हमला
घटना थाना क्षेत्र के गांव पवारी की है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिलशाद अपने बच्चों को पीट रहा था। उसकी पत्नी इसका विरोध किया। इस पर दिलशाद ने चाकू से परवीन के गले और पेट पर हमला कर दिया। पत्नी को चाकू घोंपकर घायल करने के बाद उसने अपनी गर्दन पर वार कर लिया। 

महिला अपने पीछे छोड़ गई चार बच्चे
वारदात के बाद बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पति-पत्नी को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने दोनों को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया जबकि दिलशाद की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई है। सबसे छोटा बेटा मात्र ढाई महीने का है।

पुलिस ने कही ये बात
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हो गया था। पति ने चाकू घोंपकर महिला की गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। आरोपी का इलाज चल रहा है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला की मौत हुई है। महिला के पति ने पहले महिला पर हमला किया है। बाद में खुद को भी जख्मी किया। उसका उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed