फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young woman raped after being invited to a house on the pretext of a job offer.

Moradabad News: नौकरी लगवाने का वादा कर युवती को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Young woman raped after being invited to a house on the pretext of a job offer.
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में युवती को नौकरी लगवाने का वादा कर आरोपी युवक ने उसे अपने घर बुला लिया। यहां आरोपी ने पीड़िता को नशीली कोल्ड डि्रंक पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके मां बाप और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित युवती ने नागफनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है। वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान फोन के जरिए उसकी जान पहचान नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में रहने वाले विवेक श्रीवास्तव से हो गई थी। पीड़िता का कहना है कि कई बार दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। एक दिन आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उसकी नौकरी किसी निजी कंपनी में लगवा देगा। आरोपी ने पीड़िता को शैक्षिक दस्तावेज लेकर अपने घर बुला लिया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसे कोल्ड डि्रंक पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता को एहसास हुआ कि आरोपी ने उसके साथ कुछ गलत किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया है। इसके बाद आरोपी ने इस वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने परेशान होकर पीड़िता उसके घर शिकायत करने पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी के मां बाप और बहन ने पीड़िता के साथ गाली गलौज की और मारपीट कर उसे घर से भगा दी। कोतवाली सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी, उसके मांं बाप और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed