सिर काट ले गए हत्यारे: खेत में मिला सोनू का धड़, अंगूठे से हुई शिनाख्त, प्रेमिका से मिलने गया था नानी के गांव
रामपुर जिले में सिर कटी लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी साेनू के रूप में की है। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल आया था। यहां उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ननिहाल आए मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी युवक सोनू (25) की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। बिना सिर के शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल का एसपी ने मुआयना किया। हत्या की सूचना पर चीखते-चिल्लाते हुए परिजन पहुंच गए।
परिजनों ने प्रेस-प्रसंग के चलते ननिहाल पक्ष के एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती और उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को सैफनी के रामगंगा नदी के निकट खेत में गर्दन कटा शव मिलने की सूचना के बाद सैफनी पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने धड़ से गायब बिना सर वाली लाश की शिनाख्त मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी सोनू (25) पुत्र साबिर के रूप में की। पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त उसके पैरों के लंबे अंगूठे से की गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस ने बिलारी पुलिस और परिजनों को दी गई।
सूचना के बाद उसके पिता साबिर घटना स्थल पर पहुंचे। बेटे का क्षत-विक्षिप्त शव देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने मामले को प्रेम प्रसंग का बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
बताया कि मृतक सोनू सहसपुर गांव में बड़ी मस्जिद के निकट अजीम के कारखाने में रेडीमेड पेंट की सिलाई का काम करता था। परिवार में शानू के पिता साबिर के अलावा माता अनीशा, छोटा भाई शाने अली (20) और छोटी बहन मेहरीन (17) वर्ष है।
मृतक के पिता साबिर सहसपुर के ही एक ईंट भट्टे पर ईंटों की पाथने का काम करते हैं। परिजनों ने ननिहाल पक्ष के एक परिवार पर प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। जिसके चलते पुलिस ने मामले में एक युवती और उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गर्दन कटी हुई एक लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसका सिर अभी नहीं मिला है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच कराई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - विद्या सागर मिश्र, एसपी
धड़ से अलग सिर को ढूंढने को लेकर परिजनों का हंगामा
धड़ से अलग सिर को ढूंढने को लेकर सैफनी पुलिस से मांग की गई। सहसपुर से आए मृतक के परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि जब तक युवक का धड़ से अलग सिर को नहीं ढूंढ लेते तब तक वह पोस्टमार्टम नही कराएंगे।
इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास करना शुरू किया। इस हत्या के बाद मृतक सोनू के पिता साबिर सैफनी स्थित अपनी ससुराल के निकट रह रहे एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाने लगे। उनका आरोप था कि उनके बेटे को उस परिवार की युवती ने फोन करके बुलाया था।
उस परिवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भी परिजन पुलिस से अड़े हुए थे। मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने युवती, उसके भाई को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। इसी बीच पूछताछ को बुलाए गए युवती और युवक के पिता भी थाने पहुंच गया।
थाने में मौजूद मृतक के परिजन और पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक-युवती के पिता के बीच जमकर नोकझोंक को गई। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे को देखकर पुलिस ने युवक-युवती के पिता को दौड़कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम करने की लिए मान गए। इसके बाद सैफनी पुलिस ने तकरीबन साढ़े तीन बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए रामपुर भेजा।
हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का हुआ गठन
सोनू की हत्या के खुलासे के लिए एसपी विद्या सागर मिश्र द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। जिसमे सर्विलांस टीम, एसओजी टीम और सैफनी पुलिस खुलासे के लिए लगी हुई। यही टीम इस हत्याकांड का खुलासा करेंगी। वहीं दूसरी ओर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य इकट्ठे किए है। जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
सीडीआर से हो सकता है खुलासा
सोनू हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। साथ ही कई नंबरों की सीडीआर निकाले गए हैं। पुलिस सीडीआर से हत्या का राजफाश कर सकती है। वहीं इस हत्याकांड में मृतक युवक का पिता प्रेम प्रसंग बता रहा है।
उनका कहना है कि 9 सितंबर को घर से छह बजे निकला था। सैफनी के जटपुरा गांव में शादी का हवाला देकर आया था। लेकिन जटपुरा में कोई शादी नहीं थी। अब 11 सितंबर को तीन दिनों के बाद उसका बिना सिर के धड़ मिला है। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे सैफनी निवासी एक युवती ने फोन कर बुलाया था।
युवक घर से सैफनी के जटपुरा में शादी की बात भी कहकर आया था। हालांकि पुलिस ने प्रेम प्रसंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। उधर सूचना के बाद एसपी विद्यासागर मिश्र घटना स्थल का मुआयना करने पहुंच गए। सोनू की हत्या के बाद उसके सिर को गर्दन से अलग कर दिया। घटना स्थल पर सिर नही मिला है।